पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ की ललित कला अकादमी का किया उद्घाटन।

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री  अखिलेश यादव ने आज ललित कला अकादमी, अलीगंज लखनऊ में जाने माने फोटो जर्नलिस्ट श्री मनोज छाबड़ा के चित्रों की प्रदर्शनी ‘लेंस आन लाइफ‘ का उद्घाटन किया। श्री मनोज जी के पिता वयोवृद्ध 94वर्षीय श्री प्रवीण चंद्र छाबड़ा ने श्री अखिलेश यादव को आशीर्वाद दिया। यह प्रदर्शनी मनोज जी ने अपनी माताजी स्व0 श्रीमती संतोष देवी छाबड़ा को समर्पित की है।

    श्री अखिलेश यादव ने श्री मनोज छाबड़ा को तस्वीरों के माध्यम से अनेक कहानियों को जीवंत रूप देने के लिए बधाई देते हुए कहा कि मनोज जी ने फोटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में लम्बे समय तक काम किया है और उनकी प्रतिभा मुखर होकर बोलती है। चित्रों के माध्यम से हजारों शब्दों को वाणी मिलती है।

   श्री अखिलेश यादव ने कहा कि फोटोग्राफी उन क्षणों व घटनाओं  की सुरक्षा करती है जो हमेशा याद आती हैं। मनोज जी ने टाइम्स आफ इंडिया और नवभारत टाइम्स में 25 वर्षों तक सेवाएं दी है। अपनी फोटो में वे दृश्यों के साथ भावनाओं को भी उतारने में सक्षम हैं। उनके काम की सभी सराहना और सम्मान करते है।  

    प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पत्रकार, छायाकार, लेखक तथा सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे। 






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने